(रुद्रपुर)रुद्रपुर के नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल का तबादला
- 12-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
रुद्रपुर 12 अक्टूबर (आरएनएस)। राज्य सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रुद्रपुर नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल का तबादला कर दिया है। उन्हें उत्तराखंड चकबंदी विभाग में संयुक्त संचालक की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ऊधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर चतर सिंह को पौड़ी गढ़वाल में डिप्टी कलेक्टर पद पर स्थानांतरित किया गया है। हल्द्वानी की नगर आयुक्त ऋचा सिंह को अब ऊधमसिंह नगर का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव को आगामी कार्यशैली में बदलाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Related Articles
Comments
- No Comments...