(रुद्रपुर)रूमित युवा जिलाध्यक्ष, हरिशंकर बने महानगर अध्यक्ष
- 12-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
रुद्रपुर 12 अक्टूबर (आरएनएस)। श्री बाला जी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने ऊधमसिंह नगर में संगठन का विस्तार किया है। उन्होंने संगठन में आस्था रखने वाले रुद्रपुर निवासी रूमित कटियार को ऊधम सिंह नगर का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं हरिशंकर मिश्रा को रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्षों को जिला एवं महानगर कमेटी गठित करने के निर्देश दिये है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष आदीश कुमार गर्ग, जिला प्रभारी अमरजीत सिंह पुनिया, जिलाध्यक्ष अशोक सिंह तोमर, आरती जोशी, करूणा विश्नोई, आनंद सिंह नेगी, नीलम कुशवाहा, राजवती कश्यप, सुखविंदर सिंह, अनिल कुमार, अर्जुन सिंह आदि ने बधाई दी है।
Related Articles
Comments
- No Comments...