(रायपुर) मुख्यमंत्री ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अघ्र्य
- 27-Oct-25 03:22 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
रुद्रपुर 17 अक्टूबर (आरएनएस)। खटीमा में लगातार लावारिस मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और उनकी उचित व्यवस्था करने की मांग को लेकर भीम आर्मी के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर पालिका में धरना दिया। भीम आर्मी ने शहर की सड़कों और गलियों को लावारिस मवेशियों से मुक्त कराने की मांग की। शुक्रवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष, सितारगंज निवासी सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि लावारिस मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हो चुके हैं। शहर की सड़कों पर लावारिस मवेशियों की उपस्थिति जाम की स्थिति पैदा करती है, खासकर शाम और रात के समय। इसके अलावा, फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी से वार्ता की गई। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि समस्या का समाधान करने के लिए 2-3 महीने का समय चाहिए। उन्होंने बताया कि उसी अवधि में गौशाला तैयार कर दी जाएगी और लावारिस मवेशियों को पकडऩे के लिए एक टीम गठित की जा रही है। गौशाला बनने के बाद इन मवेशियों को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies