(रुद्रपुर)शांतिपुरी में पूर्व सीएम पंडित नारायण दत्त तिवारी की 99 वीं जयंती मनाई
- 18-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
रुद्रपुर,18 अक्टूबर (आरएनएस)। बुधवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा के शांतिपुरी स्थित कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी का 99 वीं जयंती पं. तिवारी के पुराने साथी पं. बंशीधर जोशी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने पं. नारायण दत्त तिवारी के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने उन्हें विकास पुरुष, कुशल राजनीतिज्ञ एवं उत्तराखंड के राष्ट्रपिता के रूप में याद किया। उन्होंने कांग्रेसियों और कार्यकर्ताओं से पंडित तिवारी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्य करने की अपील की। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने पं. तिवारी को युवाओं के हित चिंतक तो पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट में उन्हें उत्तराखंड में उद्योग नगरी की नींव रखने वाला बताया। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री महिपाल सिंह बोरा, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिशन सिंह कोरंगा, प्रकाश सिंह बोरा, खीमानंद त्रिपाठी, गुडू पांडे, सुभाष जोशी, ग्रीश पाठक, दामोदर जोशी, पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, युवक मंगल दल अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...