(रुद्रप्रयाग)कुंड से गुप्तकाशी के बीच रात को नहीं चल रहे वाहन

  • 03-Dec-23 12:00 AM

रुद्रप्रयाग,03 दिसंबर (आरएनएस)। केदारनाथ हाईवे पर काकड़ा-कुंड-गुप्तकाशी तक हाईवे का सुधारीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिसके लिए इन दिनों रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। यह प्रक्रिया 20 दिसम्बर तक जारी रहेगी। बता दें कि एनएच लोनिवि रुद्रप्रयाग द्वारा केदारनाथ हाईवे के सिंकिंग जोन कुंड से गुप्तकाशी तक मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। हालांकि इस पर लगातार कार्य जारी है किंतु अब रात में भी निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। इसके लिए 1 दिसम्बर से हाईवे पर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। सुबह 5 बजे बाद ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पा रही है। यह कार्य 20 दिसम्बर तक जारी रहेगा। एनएच लोनिवि के ईई निर्भय सिंह ने बताया कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग 107 (केदारनाथ हाईवे) में किमी 33.130 से किमी 41.260 (काकड़ा-कुंड-गुप्तकाशी) तक हाईवे का सुदृढ़ीकरण चल रहा है। यह क्षेत्र सिकिंग जोन है इसलिए समय पर इसकी मरम्मत एवं सुधारीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके लिए वाहनों की आवाजाही को रात 10 बजे बाद रोक दिया गया है जो सुबह 5 बजे बाद सुचारु हो पा रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment