(रोहतक)राम रहीम को फिर मिली 50 दिनों की पैरोल, जल्द आएगा जेल से बाहर

  • 19-Jan-24 12:00 AM

रोहतक (हरियाणा) 19 जनवरी (आरएनएस)। हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारियां जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को फिर 50 दिन की पैरोल मिल गई है। पैरोल की अवधि यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में कटेगी। बताया जा रहा है कि राम रहीम आज शाम या कल सुबह जेल से बाहर आ सकता है। वहीं कोई भी सजायाफ्ता कैदी साल में 70 दिन की पैरोल ले सकता है।अब तक इतनी बार मिली राम रहीम को पैरोल24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये 1 दिन की पैरोल दी।21 मई 2021 को दूसरी बार बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी।7 फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी।जून 2022 को राम रहीम को फिर से एक महीने की पैरोल दे दी।अक्टूबर 2022 को राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया।21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली।20 जुलाई 2023 को राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली।नंबवर 2023 को 21 दिन की मिली पैरोल।राम रहीम साध्वी यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह साल 2017 से जेल में बंद है। पहली बार उसे साध्वी यौन शोषण में 20 साल की सजा हुई थी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment