(लखनऊ)अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा झूठ का एक्सप्रेस-वे, जनता 2027 में सिखाएगी सबक

  • 27-Mar-25 12:00 AM

लखनऊ 27 मार्च (आरएनएस ) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उसे झूठ का एक्सप्रेस-वेÓ करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्षों के शासन में सच में विकास हुआ होता, तो फिर उसे हटाने की बात क्यों हो रही है?उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार, लूट और बेईमानी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भ्रष्टाचार के पैसे पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए भाजपा के अंदर ही एक विशेष हाईवेÓ बनाया जा रहा है, जो लखनऊ से गोरखपुर तक जाता है। उन्होंने भाजपा के झूठे विकास प्रचार पर तंज कसते हुए कहा कि जिनकी तस्वीर तक विकास कार्यों में नहीं है, वे ससम्मान खुद ही चले जाएं तो बेहतर होगा, क्योंकि उनकी छवि भी उनके काम की तरह गोल है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाया है और नफरत व भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा दिया है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बन चुका है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, गड्ढा मुक्त सड़कों और गौशालाओं के नाम पर भाजपा सरकार ने भारी भ्रष्टाचार किया है।गौशालाओं की बदहाली पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार इन्हें सेवाभाव से नहीं चला रही, बल्कि यहां भ्रष्टाचार की बदबू फैल रही है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में साफ-सफाई नहीं है, गायों के खाने-पीने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है और आए दिन भूख और बीमारी से उनकी मौत हो रही है। भाजपा सरकार गौशालाओं और गायों के नाम पर सरकारी बजट को अपनी जेब में डाल रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गौशालाएं अब गायों के लिए कैदखाने बन गई हैं, जहां न कोई व्यवस्था है और न ही देखभाल। भाजपा सरकार इस कुप्रबंधन की दोषी है और उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। गुंडों और अपराधियों को खुली छूट दे दी गई है, जिससे दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने आगरा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता और सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जब एक वरिष्ठ दलित सांसद का घर और परिवार भी सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है? उन्होंने यह भी कहा कि यह हमला उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री उसी शहर में मौजूद थे, जिससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के प्रचार अभियान को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि सरकारी पैसों से कितना भी प्रचार कर लिया जाए, जनता सच्चाई से भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान और पीडीए समाज पूरी तरह से एकजुट होकर भाजपा को 2024 की तरह 2027 में भी करारा जवाब देगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment