(लखनऊ)अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, कहा- अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर

  • 01-Oct-25 12:00 AM

लखनऊ 1 अक्टूबर (आरएनएस ) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और उसके इशारे पर पुलिस प्रशासन निर्दोष नागरिकों और राजनीतिक विरोधियों को प्रताडि़त कर रहा है। लोगों के साथ भेदभाव और सत्ता का दुरुपयोग आम हो गया है, और कानून का राज समाप्त हो गया है।अखिलेश यादव ने आगरा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के साथ पुलिस के व्यवहार को निन्दनीय बताया और आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के डर से पीडीए की एकता से घबराकर पुलिस के माध्यम से समाजवादियों के साथ दुव्र्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को रोककर अलोकतांत्रिक कार्य किया।उन्होंने भाजपा सरकार से सवाल किया कि सीधे क्यों नहीं कहा जाता कि हार की संभावना देखकर वे हताश हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पीडीए पर लगाई जा रही पाबंदियों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पीडीए जाग चुका है और अब बंदिशें बर्दाश्त नहीं करेगा। पीडीए एकजुट है और प्रभुत्ववादियों को हराने, हटाने और अपनी सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा दे रही है। बजट का बंदरबांट, हर विभाग में लूट और आम जनता की पीड़ा बढ़ रही है। गरीब, किसान और नौजवान बेबस हैं और किसी को न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि जनता स्वयं विभिन्न मंचों पर भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ आवाज उठा रही है।अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के अहंकार, कुशासन और अन्याय को हमेशा के लिए खत्म कर देगी। भाजपा सरकार हटेगी तभी आम जनता को न्याय मिलेगा और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment