(लखनऊ)अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाया हमला: कहा, हर वर्ग पीडि़त और प्रताडि़त

  • 13-Oct-25 12:00 AM

लखनऊ 13 अक्टूबर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में हर वर्ग पीडि़त और प्रताडि़त है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के आंकड़े झूठे और फर्जी हैं और भाजपा झूठे आंकड़ों के माध्यम से जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है और दलितों, महिलाओं के साथ उत्पीडऩ और अन्याय चरम पर है। इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा। अपनी नाकामी छिपाने के लिए पीडि़तों पर दबाव बनाकर समझौता कराया जाता है और अपराधी तत्वों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।अखिलेश यादव ने रायबरेली में बाल्मीकि समाज के युवक की हत्या समेत प्रदेश में हुई कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पीडि़त परिवारों को न्याय नहीं मिला। उन्होंने भाजपा सरकार पर सामंती मानसिकता से कार्य करने और संविधान एवं कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सत्ता के संरक्षण में गरीबों की जमीनें छीनी जा रही हैं, सरकारी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है और भूमाफियाओं के साथ भाजपा का गठजोड़ है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर गरीबों और पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की आवाज को दबा रही है। पीडीए की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है और उनके अधिकार, नौकरियां व आरक्षण छीने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, जातीय उत्पीडऩ और अन्याय से त्रस्त हो चुकी है।अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि जनता 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर अन्याय और अत्याचारी शासन का अंत कर देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा, गरीबों को न्याय मिलेगा और किसानों को खाद, बीज एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment