(लखनऊ)आम आदमी पार्टी की रोजग़ार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा अब प्रयागराज से अयोध्या तक

  • 30-Sep-25 12:00 AM

लखनऊ 30 सितंबर (आरएनएस ) आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में रोजग़ार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा की नई रूपरेखा का ऐलान किया। पहले यह यात्रा अयोध्या से प्रयागराज तक सरयू से संगम तक होने वाली थी, लेकिन अब मामूली संशोधन कर इसे 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रयागराज के संगम तट से शुरू किया जाएगा और 15 नवंबर को अयोध्या के सरयू तट पर समाप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह बदलाव 30 सितम्बर को अयोध्या में नहावन कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए किया गया है।संजय सिंह ने जनता से अपील की कि यह पदयात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि करोड़ों बेरोजग़ार युवाओं और वंचित समाज की आवाज़ है। इस आंदोलन में जुडऩे के लिए मिस्ड कॉल नंबर 7500040004 जारी किया गया है, जिसमें कॉल करके हर नौजवान, किसान, मजदूर, बुनकर और व्यापारी इस पदयात्रा का हिस्सा बन सकता है।पदयात्रा का नेतृत्व सात सदस्यीय समिति करेगी, जिसकी अध्यक्षता सभाजीत सिंह करेंगे। इसमें निवर्तमान महामंत्री दिनेश पटेल, प्रांतीय अध्यक्ष इमरान लतीफ, प्रांतीय अध्यक्ष पवन तिवारी, तिरंगा शाखा के अध्यक्ष जनक प्रसाद और प्रदेश सचिव श्रद्धा चौरसिया शामिल हैं। यात्रा के दौरान बेरोजग़ारी, सामाजिक न्याय, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के लाखों नौजवान सरकारी नौकरियों की आस में ठगे जा रहे हैं। पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने उनकी जिंदगी को प्रभावित किया है। भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी देने के बजाय सांप्रदायिक उन्माद फैलाने, बुलडोजऱ चलाने और झूठे वादों के माध्यम से गुमराह कर रही है।सांसद ने यह भी कहा कि भाजपा की नीतियों ने रूस्रूश्व और छोटे उद्योगों को पूरी तरह चौपट कर दिया है। लगभग 3 करोड़ छोटे और कुटीर उद्योग बंद हो गए हैं। मोदी सरकार ने चीन और विदेशी कंपनियों को बढ़ावा देकर करोड़ों भारतीयों का रोजगार छीना। उन्होंने कहा कि दीपावली का दिया हो या कपड़ा उद्योग, हर जगह स्वदेशी रोजगार खत्म हुआ और प्रधानमंत्री नौकरियों की बजाय रोजग़ार का मज़ाक उड़ा रहे हैं।वार्ता में संजय सिंह ने बुलडोजऱ राजनीति और भाजपा की सांप्रदायिक साजिशों को भी आड़े हाथों लिया। वाराणसी में हॉकी के महान खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के घर को ढहाए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह खिलाडिय़ों और समाज के प्रति भाजपा का असली रवैया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा असली मुद्दों जैसे रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य से ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश में नफऱत फैलाने वाले नारे गढ़ रही है।अंत में संजय सिंह ने कहा कि प्रयागराज से अयोध्या तक यह पदयात्रा उत्तर प्रदेश की जनता को जागृत करने की सबसे बड़ी पहल होगी। यह आंदोलन रोजगार, सामाजिक न्याय और सम्मानजनक भविष्य की लड़ाई है। हम हर घर तक जाएंगे और भाजपा के झूठ, भ्रष्टाचार और धोखे का पर्दाफाश करेंगे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment