(लखनऊ)उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, कई नए पदाधिकारी नियुक्त

  • 05-Oct-25 12:00 AM

लखनऊ 5 अक्टूबर (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन की प्रदेश कार्यकारिणी में कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी प्रदान की गई है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, मोहित यादव, राजेश कुमार सिद्धार्थ, राजगुरू नारायण त्रिपाठी, नरेन्द्र चंचल कुशवाहा को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही महासचिव के रूप में राजेश अवस्थी, शिव मूर्ति यादव, अभय प्रताप सिंह, कमलेश तिवारी, मौर्या, शरद श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह, करूण पाण्डेय, ममता यादव, अजय शुक्ला, दीप्ति सिंह सचान और शुभम अग्निहोत्री को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर हरिचरण सिंह, रफीक बेग, संजीव अग्निहोत्री, सुमन त्रिवेदी, संगीता चौहान, रूद्र प्रताप सिंह, नीरज कुमार, आशीष कुमार यादव, फुजैल अहमद, शालिनी वर्मा, अनुज कुमार अग्निहोत्री, प्रेम नारायण कुशवाहा, राम नरेश सिंह, शिव कुमार बुदुल, खुशबू श्रीवास्तव, उमेश कुमार सिंह, बलजीत सिंह बरार, यदुनाथ सिंह वर्मा, अतुल वर्ता, राम चन्द्र सिंह प्रधान, राधे श्याम सरोज, ओम प्रकाश द्विवेदी, संजय कुमार, अजीत कुशवाहा और रामानंद चौबे को नियुक्त किया गया है।प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ ही किसान कांग्रेस मध्य जोन के अंतर्गत विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। रमाकांत सिंह को रायबरेली, सूर्यभान तिवारी को अमेठी, विध्यवेश्वरी पटेल को प्रतापगढ़, ओम प्रकाश सिंह को सुल्तापुर, मोहित कुमार को फतेहपुर, पीयूष कुमार सिंह राठौर को फर्रूखाबाद, राजेश सिंह पटेल को प्रयागराज (गंगापार), दिनेश कुमार वर्मा को लखीमपुर, विवेक द्विवेदी को उन्नाव, जाविर मंसूरी को कानपुर देहात, अंसार उल हक को कानपुर नगर, कन्हैया लाल लोधी को लखनऊ, देवेन्द्र सिंह मोनू को बाराबंकी, समरूल इस्लाम को कौशाम्बी, वीर सिंह यादव को कन्नौज, हरेन्द्र कुमार त्रिपाठी को इटावा, गिरीश सिकरवार को औरैया, राजेश सिंह तोमर को सीतापुर, राधेश्याम पटेल को प्रयागराज (यमुनापार) और शैलेन्द्र कुमार को हरदोई का अध्यक्ष बनाया गया है।इस नई कार्यकारिणी का गठन किसान कांग्रेस के संगठन को और सशक्त बनाने और प्रदेश के किसान हितों के लिए समर्पित कार्य करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी पदाधिकारी अब अपने-अपने क्षेत्र और जिम्मेदारी के अनुसार सक्रिय होकर संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment