(लखनऊ)उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह 2025 का आयोजन: बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

  • 03-Oct-25 12:00 AM

लखनऊ 3 अक्टूबर( आरएनएस ) उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह 2025 का आयोजन 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में किया जाएगा। इस सप्ताह का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण को जन-जन तक पहुँचाना है। उल्लेखनीय है कि 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।इस सप्ताह की शुरुआत 03 अक्टूबर को ड्राइविंग माय ड्रीम्सÓ कार्यक्रम से होगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से चयनित बालिकाओं और वयस्क महिलाओं को कम से कम एक माह का ड्राइविंग कोर्स प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक जनपद में कम से कम 100 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और माह के अंत तक उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि दूर-दराज क्षेत्रों की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके भविष्य के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से की गई है।04 अक्टूबर को पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेसÓ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बालिकाओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा और आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया जाएगा। 06 अक्टूबर को सभी बाल देखरेख संस्थानों में सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, ताकि बालिकाओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा कौशल प्राप्त हो।07 अक्टूबर को चयनित बालिकाओं और युवतियों को एक दिन के लिए जिलाधिकारी का अनुभव प्रदान किया जाएगा। इस अभिनव पहल के माध्यम से उन्हें प्रशासनिक और संवैधानिक जिम्मेदारियों का अनुभव होगा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा। 08 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर कन्या जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें सरकारी चिकित्सालयों में जन्मी बालिकाओं और उनकी माताओं का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया जाएगा।09 अक्टूबर को बाल विवाह को नÓ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें रोके गए बाल विवाहों की बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा और उनकी चुनौतियों और संकल्पों पर विशेष चर्चा होगी। 10 अक्टूबर को व्यक्तिगत स्वच्छता संवादÓ कार्यक्रम के तहत किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी।अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह का समापन 11 अक्टूबर को शक्ति संवादÓ कार्यक्रम के साथ होगा। इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और अन्य योजनाओं की लाभार्थी बालिकाओं और महिलाओं को जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा। बालिकाएँ और महिलाएँ अपनी चुनौतियाँ साझा करेंगी और उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक सहयोग प्राप्त करेंगे।महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जोहरी ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत अब तक घर-घर जागरूकता, नुक्कड़ नाटक, साइक्लोथॉन और कन्या पूजन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश पहुँचाया गया है। अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, अवसरों और संभावनाओं से जोडऩे का एक सशक्त प्रयास है।उल्लेखनीय है कि मिशन शक्ति के 5वें चरण में 22 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2025 तक विभाग द्वारा अब तक 13,04,784 व्यक्तियों तक अपनी पहुँच बनाई गई है। यह कार्यक्रम प्रदेश में बेटियों के सशक्तिकरण और महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment