(लखनऊ)उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं, दलित की आत्महत्या दुखद- अखिलेश यादव
- 08-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 8 अक्टूबर (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कासगंज में एक दलित व्यक्ति की आत्महत्या की घटना को अत्यंत दुखद और सामाजिक दृष्टि से चिंताजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना उस प्रभुत्ववादी सोच का परिणाम है, जिसे भाजपा सरकार के दौरान बढ़ावा दिया जा रहा है।अखिलेश यादव ने कहा कि जब दलित व्यक्ति को रामलीला के दौरान कुर्सी पर बैठने पर पुलिस द्वारा अपमानित किया जाता है, तो यह एक गंभीर संकेत है कि समाज में असमानता और भेदभाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने इसे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग का मानसिक रूप से कमजोर करने का एक बड़ा मनोवैज्ञानिक षडयंत्र बताया।उन्होंने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में महिलाएं और कमजोर वर्ग सुरक्षित नहीं हैं। अपराध की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं, और दबंगों तथा अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन भाजपा के इशारे पर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को प्रताडि़त कर रहा है।अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में न्याय की कोई उम्मीद नहीं है, और अन्याय एवं अत्याचार अपने चरम पर हैं। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी लोग एकजुट होकर भाजपा की अहंकारी और अत्याचारी सरकार को हराने के लिए तैयार हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...