(लखनऊ)उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल - संजय सिंह
- 21-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 21 अक्टूबर (आरएनएस ) आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। एक महिला कांस्टेबल के साथ हुए जघन्य अपराध पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, क्या हो गया है यूपी कानून व्यवस्था को? एक्स पर अपने संदेश में संजय सिंह ने लिखा, करवाचौथ मनाने अपने घर जा रही महिला कांस्टेबल का दरिंदों ने रेप किया। यह घटना प्रदेश में कानून व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करती है।संजय सिंह ने कहा, यदि महिला कांस्टेबल भी सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा? उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही, प्रदेश में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।हाल ही में संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार का दावा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक है, संदिग्ध है। बहराइच और देवरिया जैसी घटनाओं से यह साफ हो जाता है कि सरकार का दावा खोखला है। आप महिला विंग की अध्यक्ष नीलम यादव ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा, महिला कांस्टेबल के साथ बलात्कार की यह घटना समाज पर कलंक है और उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की असलियत उजागर करती है। उन्होंने योगी सरकार से महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और कानून व्यवस्था को सुधारने की अपील की।
Related Articles
Comments
- No Comments...