(लखनऊ)उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत महिला चौपालÓ का भव्य आयोजन, महिलाओं को सुरक्षा, पोषण और आत्मनिर्भरता की जानकारी प्रदान
- 08-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 8 अक्टूबर (आरएनएस) महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास सेवा (प्ब्क्ै) द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज महिला चौपालÓ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को शासन की योजनाओं, उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आत्मनिर्भरता से संबंधित जानकारियाँ प्रदान करना तथा उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।जनपद मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, अयोध्या सहित अन्य जिलों के आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाएं, किशोरियाँ, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियाँ, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम प्रधान और समुदाय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मिशन शक्ति की रूपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।जिला कार्यक्रम अधिकारी, अयोध्या ने कहा कि मिशन शक्ति राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका लक्ष्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि महिला चौपाल सरकार और समाज के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे हर महिला तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुँच सके और वह उनका लाभ उठा सके।कार्यक्रम में महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, महिला सुरक्षा ऐप, साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और स्वयं सहायता समूहों से जुडऩे के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को यह भी बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।एक सत्र में गर्भवती एवं धात्री माताओं को संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम, प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल, टीकाकरण, शिशु पोषण और परिवार नियोजन से संबंधित सुझाव दिए गए। किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, आयरन सेवन, शारीरिक स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। पोषण अभियान के तहत सही आहार, सशक्त परिवारÓ विषय पर संवाद आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रियों ने पोषक आहार की थाली का प्रदर्शन कर जागरूकता बढ़ाई।महिला चौपाल में पुलिस विभाग और महिला सुरक्षा संगठन के प्रतिनिधियों ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम की जानकारी दी। महिलाओं को प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीडऩ की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।चौपाल में उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उन्हें आत्मविश्वास देते हैं और यह एहसास कराते हैं कि वे समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। कई महिलाओं ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर मिलने लगी है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया।कार्यक्रम के समापन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, अयोध्या ने कहा कि महिला चौपाल केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण स्तर पर महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने का सशक्त जरिया है। विभाग मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक ब्लॉक और सेक्टर स्तर पर नियमित रूप से ऐसी चौपालों का आयोजन करेगा, ताकि कोई भी महिला शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।मिशन शक्ति के इस पहल से महिलाओं के सशक्तिकरण, पोषण सुधार, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जो उत्तर प्रदेश को सशक्त नारी, सशक्त उत्तर प्रदेशÓ के लक्ष्य की ओर अग्रसर कर रहा है।
Related Articles
Comments
- No Comments...