(लखनऊ)उत्तर प्रदेश में विधायक निधि से लैपटॉप और कंप्यूटर की अधिकतम सीमा बढ़ी

  • 05-Oct-25 12:00 AM

लखनऊ 5 अक्टूबर (आरएनएस )। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग ने विधायक निधि से लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट खरीदने की अधिकतम राशि बढ़ा दी है। पूर्व में यह राशि 1.25 लाख रुपये निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया है।शासनादेश के अनुसार, विधायकगण (विधान सभा/विधान परिषद) इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मिड-रेंज या उससे उच्च विशिष्टियों वाले लैपटॉप और कंप्यूटर इस अधिकतम सीमा के भीतर खरीद सकते हैं। इससे विधायक अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए तकनीकी साधनों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।जारी आदेश में समस्त जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस संबंध में दिशा-निर्देशों का सही और समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देशित किया है कि शासनादेश की प्रति सभी जनपदों के विधायकगण को समय से उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक उपकरणों की खरीद में किसी प्रकार की देरी न हो।इस निर्णय से विधायक निधि का उपयोग अधिक प्रभावी तरीके से तकनीकी विकास और क्षेत्रीय परियोजनाओं के संचालन में किया जा सकेगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment