(लखनऊ)उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धेय अशोक सिंघल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • 27-Sep-25 12:00 AM

लखनऊ,27 सितंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को राजधानी स्थित अपने सरकारी आवास सात कालिदास मार्ग पर श्रद्धेय अशोक सिंघल की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पूज्य अशोक सिंघल जी जैसा विराट व्यक्तित्व युगों में कभी-कभी ही इस धरती पर अवतरित होता है। उन्होंने एक ही जीवन में ऐसा कार्य कर दिखाया जिसे सौ जन्मों में भी पूरा करना संभव नहीं।मौर्य ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि मंदिर आंदोलन के महानायक पूज्य अशोक सिंघल का योगदान भारतीय समाज और संस्कृति के लिए अविस्मरणीय है। उनका जीवन राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उपमुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि वे उनकी जयंती पर बार-बार नमन करते हैं। उनके प्रेरणादायी सुकृत्य और जीवन मूल्य हम सबके लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे।उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धेय सिंघल जी के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव की ज्योति सदैव प्रज्वलित रहेगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment