(लखनऊ)उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
- 25-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 25 सितंबर (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती के अवसर पर के.के.सी. के निकट स्थित दीनदयाल पार्क में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके जीवन-दर्शन को स्मरण किया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय के विचार के प्रणेता, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पोषक, प्रखर वक्ता और राष्ट्रनायक थे। देश सेवा के प्रति उनका समर्पण और त्याग सदैव अनुकरणीय रहेगा। उन्होंने युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित करने वाले पंडित जी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनीति ही राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का सर्वोत्तम माध्यम है।श्री पाठक ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि हमारी आर्थिक नीतियाँ हमारी संस्कृति के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि संस्कृति जीवन और अर्थव्यवस्था दोनों का आधार बन सके। उनका दृष्टिकोण था कि देश का वास्तविक विकास तभी संभव है जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान सुनिश्चित किया जाए।उपमुख्यमंत्री ने पंडित जी के जीवन दर्शन एकात्म मानववादÓ को विशेष रूप से उजागर किया और कहा कि उनके साहित्य और जीवन में इस दर्शन की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी पंडित दीनदयाल के जीवन से संघर्ष, सादगी, त्याग, परिश्रम, अध्ययनशीलता, साहित्य और देश सेवा जैसे अनेक गुण सीख सकती है।समापन में श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय है और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...