(लखनऊ)के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में नन्हें बच्चों का चला जादू
- 30-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
100 मीटर दौड़ में गोरखपुर की रंजना भारती प्रथम, बाराबंकी द्वितीय स्थान परलखनऊ 30 अक्टूबर (आरएनएस )एकल अभियान संभाग स्तरीय खेलकूल समारोह का उद्घाटन प्रदेश के मंत्री गिरीष चन्द्र यादव, खेल-कूद विभाग, उ0प्र0 सरकार व विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने ग्रामीण व वनवासी बच्चों का मनोबल, उत्साह बढ़ाने हेतु लखनऊ व आस-पास के बच्चों के अभिभावकों के साथ अनेक हजारों लोगों ने उत्साहवर्धन कर खेल के मसाल जुलूस के साथ खेल का शुभारम्भ मंत्री द्वारा किया गया उसके उपरान्त बालक-बालिकाओं के अलग-अलग खेलप्रतियोगिता अलग-अलग स्थलों पर प्रारम्भ हुआ। एकल अभियान सम्पूर्ण भारत के ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों के 1 लाख से अधिक गाँवों में समग्र विकास हेतु विगत 33 वर्षों से प्रयत्नषील है। भारत सरकार द्वारा 2017 का गाँधी शान्ति पुरस्कार प्राप्त यह अभियान भारत के 340 जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में सफलतापूर्वक चल रहे एक लाख से अधिक एकल विद्यालयों द्वारा पंचमुखी षिक्षा के माध्यम से समाज जागरण का सफल प्रयास किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत देष के एक लाख विद्यालय ग्रामों एवं पड़ोस के 3 अन्य सम्पर्कित ग्रामों के खिलाडिय़ों में से 32 खिलाडिय़ों की टीम चुनकर, उनके विकास खण्ड स्तर, जनपद स्तर व प्रदेष स्तर पर खेल समारोह आयोजित कर राष्ट्ीय स्तर पर ऐसे खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें अभ्यास हेतु किसी विषेष सहायक सामग्री की आवष्यकता नहीं पड़ती है। एथलेटिक्स-के अन्तर्गत बालक/बालिकाओं हेतु 50 मी0, 100 मी0, 200 मी0, 400 मी0 एवं 600 मी0 की दौड़ लम्बी कूद व ऊँची कूद। कुष्ती-केवल बालक भार वर्ग-25 किलो 28 किलो 32 किलो 35 किलो 38 किलो 42 किलो व 45 किलो। कबड्डी केवल बालक खिलाडिय़ों हेतु सम्पन्न हुई।अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में तिरंगा फहराने हेतु गाँव-गाँव प्रतिभा खोजÓÓ का राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाय जिससे भारत के जन-जन में यह आस्था जगाई जा सके कि यदि खेलेगा भारत तो खिलेगा भारतÓÓ। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर इस वर्ष से ग्रामीण व वनवासी बच्चों मे छिपी खेल प्रतिभा का विकास करने व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय खेलों के आयोजन का प्रयास किया गया है। एकल अभियान का संकल्प है कि एकल विद्यालय खिलाडिय़ों की नर्सरी के रूप में स्थापित होंजिससे सामाजिक संगठन एकल अभियान खेल-कूद प्रतियोगित निरन्तर जारी रखे जिससे समाज के ग्रामीण एवं वनवासी बच्चों को ओलम्पिक खेलों में खेलने का अवसर मिल सकेगा यह सफल कार्य एकल अभियान ही कर सकता है। ओलम्पिक खेलों में भारतीय जनसंख्या के अनुरूप मेडल भी प्राप्त होंगे।कल समापन समारोह में पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि उ0प्र0 सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग साथ में एकल अभियान के केन्द्रीय प्रमुख श्री माधवेन्द्र सिंह की उपस्थिति में विजेता बच्चों कों सम्मानित करेगें।एकल अभियान के लखनऊ सम्भाग खेल-कूद प्रतियोगिता में एकल अभियान के वरिष्ठ सदस्यों में बी0एल0एस0पी0 के महामंत्री भूपेन्द्र अग्रवाल, श्री ओम प्रकाष शर्मा, केन्द्रीय सह अभियान प्रमुख श्री शम्भू कुमार सिंह, प्रभाग अभियान प्रमुख मनोज कुमार मिश्र, प्रभाग सचिव, मुख्यवक्ता नरेन्द्र सिंह चन्देल, कार्यक्रम संयोजक अजय पाण्डेय, कार्यक्रम प्रभारी अनिल, संजय सूर्यद्यसंभाग अभियान प्रमुख बंसल मीडिया संयोजक डॉ0 वीरेन्द्र कुमार एवं समस्त भाई एवं बहनों।
Related Articles
Comments
- No Comments...