(लखनऊ)चंदौली में जदयू) संगठन की समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

  • 07-Oct-24 12:00 AM

लखनऊ, 7 अक्टूबर (आरएनएस )बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के सह-प्रभारी श्रवण कुमार सोमवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों का जायजा लिया। चंदौली के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने जदयू) के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार की समीक्षा की।इस बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। श्रवण कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के विचार भी सुने और उन्हें पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment