क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
लखनऊ 8 अक्टूबर (आरएनएस )। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से लखनऊ की सड़कों पर नेफेड उचित मूल्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में परिवर्तन चौक पर विशेष केंद्र का वाहन पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने 35 रुपए की दर से एक किलो प्याज की खरीदारी की।प्याज खरीदने आई महिला शिक्षक अर्चना और उनके पति ने बताया कि भारत सरकार की इस पहल से आम जनता को सब्जियों और खाद्य सामग्री की खरीदारी के लिए अधिक मूल्य नहीं चुकाना पड़ता। उन्होंने जानकारी मिलते ही केंद्र पर आकर दो किलो प्याज खरीदा। इसके अलावा, एक दूसरे वाहन से उन्होंने सस्ती दाल भी खरीदी।प्याज की बिक्री करने वाले कर्मचारी राजेश ने बताया कि जब किसी वस्तु की मांग बाजार में बढ़ जाती है, तो उसे नेफेड द्वारा कम मूल्य पर बेचा जाता है। इस पहल का उद्देश्य सामान्य से सामान्य व्यक्ति को राहत पहुंचाना है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र की सभी योजनाओं को सड़क पर लाने की दिशा में यह योजना बेहद सफल साबित हो रही है। वाहन देखकर लोग स्वत: ही यहां आने लगते हैं।इस पहल से न केवल लोगों को सस्ते में खाद्य सामग्री मिल रही है, बल्कि इससे उन्हें बाजार की अनिश्चितता से भी राहत मिल रही है। यह केंद्र स्थानीय निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बन गया है, जिससे वे सस्ते दामों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies