(लखनऊ)जन समस्याओं के समाधान हेतु तय हो जवाबदेही- केशव प्रसाद मौर्य

  • 21-Oct-24 12:00 AM

लखनऊ 21 अक्टूबर (आरएनएस ) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आए फरियादियों को विश्वास दिलाया कि हर व्यक्ति की हर समस्या का हर संभव निदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टि पर समाधान किया जाए और समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान सुनिश्चित हो।उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण होना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उत्पीडऩ और भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से हल करने के लिए निर्देश दिए गए, साथ ही आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया।जनसुनवाई के दौरान उन्होंने एक-एक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निदान के लिए निर्देश दिए। विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांग जनों, और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता दी गई।जनता दर्शन में भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी जैसी विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। उप मुख्यमंत्री खुद फरियादियों के पास गए और सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।उन्होंने भूमि संबंधी अधिकांश प्रकरणों में संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर सार्थक समाधान करें। इसके अलावा, उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के बारे में गोरखपुर के जिलाधिकारी, फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बस्ती के पुलिस अधीक्षक और शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर यथोचित दिशा निर्देश दिए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment