(लखनऊ)जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नव चयनित अवर अभियंताओं को दिया पदस्थ करण आदेश, पारदर्शिता पर जोर

  • 08-Oct-24 12:00 AM

लखनऊ 8 अक्टूबर (आरएनएस )। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लघु सिंचाई विभाग के 126 अवर अभियंताओं और भूगर्भ जल विभाग के 10 नव प्रोन्नत श्रेणी-द्वितीय अधिकारियों को उनके विकल्प के अनुसार पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत पदस्थ करण आदेश वितरित किए गए।इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री ने नव चयनित अवर अभियंताओं को पूर्ण दक्षता और क्षमता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चयन एवं पदस्थ करण की कार्यवाही प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपके द्वारा किए गए कार्य सदैव किसानों के हित में होने चाहिए।"कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, श्री अनुराग श्रीवास्तव ने नव चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पर बधाई दी और विभागीय कार्यों में उनके ज्ञान व योग्यता को उपयोग में लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विभागीय निर्माण कार्यों को समय पर और गुणवत्तापरक करना अवर अभियंताओं की महती भूमिका है, इसलिए उनके कार्य और आचरण उत्कृष्ट स्तर का होना चाहिए।सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, डॉ. राजशेखर ने नव चयनित अवर अभियंताओं को कृषक हित में विभाग द्वारा चलायी गई योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और उनकी आय में बढ़ोतरी की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।भूगर्भ जल विभाग के सचिव/निदेशक, डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने भूगर्भ जल विभाग के उद्देश्यों के प्रति जागरूक रहने और गिरते भूजल स्तर को रोकने की दिशा में कार्य करने के लिए नव प्रोन्नत अधिकारियों को संकल्पित किया।मुख्य अभियंता, लघु सिंचाई विभाग रमाकांत तिवारी ने विभाग के कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए नव चयनित अवर अभियंताओं को उनके कर्तव्यों और दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने उन्हें निर्देशित किया कि वे तुरंत अपने तैनाती स्थल पर योगदान दें और उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment