(लखनऊ)जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 28 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

  • 02-Dec-23 12:00 AM

लखनऊ ,02 दिसंबर (आरएनएस)। यूपी शासन द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहो के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एएनटीएफ थाना व यूनिट यूपी द्वारा विगत 10 दिवस में 11 गिरोहों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।विगत 10 दिवस में 11 अभियोगों में कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से गांजा-220.170 किग्रा, अफीम- 05.200 किया, चरस 4:266 किग्रा मारफीन-1.920 किग्रा, हिरोइन व स्मैक-1.410 किग्रा, कुल बरामदगी 232.966 किया एवं कोडिन सौरप -15000 बोतल, अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 06 करोड़ 52 लाख रुपएं हैं। एएनटीएफ यूनिट बरेली द्वारा सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 300 ग्राम स्मैक व 5.200 किग्रा अफीम बरामद, अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत एक करोड़ 34 लाख रुपए। मेरठ ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 किलो गांजा एवं कोडिन सीरप की 15000 बोतल बरामद,अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत एक करोड़ 25 लाख रुपए। सहारनपुर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 520 ग्राम स्मैक बरामद, अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 28 लाख रुपए। बाराबंकी ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 920 ग्राम मारफीन एवं 590 ग्राम स्मैक बरामद, अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत दो करोड़ 60 लाख रुपए। आगरा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलो 266 ग्राम चरस बरामद, अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 25 लाख रुपए। झांसी ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद, अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 10 लाख रुपए। वाराणसी ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 किलो 770 ग्राम गांजा बरामद, अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत पांच लाख रुपए। एएनटीएफ द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर राज्य स्तरीय एनकॉर्ड मीटिंग व जिला स्तरीय एनकॉर्ड मीटिंग के जरिये अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध शासन की मंशा के अनुरूप त्रिकोणीय कार्रवाई की जा रही हैं। जिससे अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध अभियान, अवैध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी के संबंध में जनजागरूकता अभियान तथा प्रदेश में स्थापित नशा मुक्त केन्द्रों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जा रही हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment