(लखनऊ)जेल में रहने के बावजूद संजय सिंह ने कोर्ट से सांसद निधि से जारी करने की अनुमति मांगी
- 27-Oct-23 12:00 AM
- 1
- 0
अदालत ने सांसद संजय सिंह को दी सांसद निधि से पैसे जारी करने की मंजूरीलखनऊ 27 अक्टूबर (आरएनएस)। सांसद संजय सिंह नें जेल में रहने के बावजूद दिल्ली के सांसद होने के नाते कोर्ट से सांसद निधि से फंड जारी करने की अनुमति मांगी है। जिससे दिल्ली की जनता की समस्याओं को हल किया जा सके। कोर्ट ने सांसद संजय सिंह की इस अर्जी को स्वीकार कर लिया है।आज कोर्ट में संजय सिंह ने अपने सांसद निधि से दो विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव भेजा। जिसमें से एक प्रस्ताव तिमारपुर विधानसभा में स्वच्छ एवं गर्म - ठंडे पानी के लिए वाटर-कूलर लगवाने का है। वही दूसरा प्रास्तव नार्थ-वेस्ट दिल्ली के लाडपुर गांव में नीमवाली चैपाल के निर्माण के लिए है। बता दे कि पहले भी सांसद संजय सिंह अपने निधि से दिल्ली के जनता हेतु विकास कार्य करते आए हैं जिसमें पांडव नगर में चैपाल हो, या दिल्ली मेट्रो में वाटर कूलर या फिर हॉस्पिटल में मरीजों के सुविधा हेतु विकास कार्य हो, इस तरह के तमाम कार्य सांसद संजय सिंह के सांसद निधि द्वारा किए जा रहे हैं। कोर्ट में सांसद संजय सिंह ने पेशी के दौरान कहा कि सत्ता से संघर्ष जारी रहेगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...