(लखनऊ)झांसी में कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों से भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया संवाद
- 18-May-25 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 18 मई (आरएनएस )। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को झांसी में कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों से विस्तारपूर्वक संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं मंडल चुनाव प्रवासियों की बैठक को भी संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने मंडल अध्यक्षों को संगठन की मजबूत नींव तैयार करने तथा आदर्श मंडल कार्यसमिति गठन करने के निर्देश दिए।धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठनात्मक गतिविधियों के केंद्र हैं। निष्ठावान और परिश्रमी कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। उन्होंने मंडल कार्यसमिति में सर्वसमावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर बल दिया, जिसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाएं और सभी वर्गों का उचित स्थान हो।उन्होंने बताया कि मंडल कार्यसमिति में कुल 61 सदस्य होंगे, जिनमें से 15 पदाधिकारी होंगे और बाकी सदस्य मंडल कार्यसमिति में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक शक्तिकेंद्र से नेतृत्व मंडल कार्यसमिति में होना चाहिए ताकि मजबूत बूथ संरचना तैयार हो और संगठन की नीतियां, अभियान तथा सरकार की योजनाएं हर घर तक पहुँच सकें।धर्मपाल सिंह ने मंडल अध्यक्षों को नियमित मासिक बैठकों और संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करने तथा प्रवास की डायरी मेंटेन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सतत् संपर्क और संवाद अत्यंत आवश्यक है।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।धर्मपाल सिंह ने आगामी अभियानों पर भी प्रकाश डाला, जिनमें एक देश-एक चुनाव अभियान, भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्राएं और 21 मई से प्रारंभ होने वाला पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन अभियानों के सफल संचालन के लिए पुराने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी जाए तथा सभी को जोड़ा जाए, जिससे जवाबदेही और प्रभावशीलता दोनों बढ़ें।उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा से जन-जन को जोडऩा होगा ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सके।
Related Articles
Comments
- No Comments...