(लखनऊ)डेनमार्क में शहद उत्पादन और निर्यात पर उद्यान मंत्री की अंतरराष्ट्रीय यात्रा
- 24-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ( आरएनएस ), 24 सितम्बर, 2025।उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने डेनमार्क के स्कैंडिनेविया में 23 से 27 सितम्बर, 2025 तक आयोजित 49वीं अंतरराष्ट्रीय शहद सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने शहद उत्पादन की उन्नत तकनीक और कार्यप्रणाली का अध्ययन किया और उत्तर प्रदेश में मधुमक्खी पालन एवं कृषि निवेश के अवसरों पर हितधारकों से चर्चा की।कांफ्रेंस में दुनिया भर के मधुमक्खी पालक, वैज्ञानिक और उद्योगपति शामिल हुए, जहां मधुमक्खी स्वास्थ्य, पर्यावरण और शहद की गुणवत्ता पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में मंत्री का स्वागत भारतीय संस्कार और संस्कृति के अनुरूप किया गया। इस दौरान उन्होंने कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हंस जोर्गेन लिंग्स जोर्गेनसेन से शहद उत्पादन की नवीनतम तकनीकों पर सार्थक चर्चा की।मंत्री सिंह ने कहा कि भारत में सबसे अधिक शहद उत्पादन करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है और वर्तमान में शहद निर्यात में यह राज्य पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। उनका लक्ष्य उत्तर प्रदेश को शहद निर्यात में देश का शीर्ष निर्यातक राज्य बनाना है। उन्होंने बताया कि डेनमार्क की आधुनिक तकनीक अपनाकर राज्य के किसानों को शहद उत्पादन और प्रोसेसिंग में लाभ मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी।डेनमार्क में मंत्री ने मधुमक्खी पालन से जुड़ी स्थानीय संस्थाओं का दौरा किया और वहां के टिकाऊ और पर्यावरण मित्रवत प्रयासों का अवलोकन किया। इसके साथ ही हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में उन्नत कार्यों का अध्ययन किया, खेतों में फसल की हार्वेस्टिंग और पैकिंग प्रक्रिया को देखा और प्रगतिशील किसानों से अनुभव साझा किया। उन्होंने हंगरी और यूक्रेन के किसानों से भी बातचीत कर नई तकनीकों और नवाचारों को समझा।मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान आय दोगुना करने के संकल्प के तहत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में यह प्रतिनिधि मंडल डेनमार्क आया है। यहां प्राप्त ज्ञान और तकनीक को अपनाकर प्रदेश में मधुमक्खी पालन और कृषि उत्पादन को और अधिक वैज्ञानिक और लाभकारी बनाया जाएगा।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से आए प्रतिनिधिमंडल में अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बी.एल. मीणा, प्रमुख शहद निर्यातक निमित सिंह और जयदेव भी शामिल रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...