(लखनऊ)थाना सआदतगंज पुलिस ने अवैध गांजा और स्मैक के साथ शातिर भाई-बहन को किया गिरफ्तार

  • 05-Oct-25 12:00 AM

लखनऊ 5 अक्टूबर (आरएनएस )। थाना सआदतगंज पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान और एंटी रोमियो टीम के सहयोग से 05 अक्टूबर 2025 को शांति व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया। उनके पास से 780 ग्राम अवैध गांजा और 11.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ।जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कच्चा बाग तिल्ली मिल के पास एक महिला और युवक को पालीथीन और कैरी बैग लिए खड़ा देखकर भागते हुए पाया। संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए दोनों को तुरंत पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवती रिंकी उम्र करीब 21 वर्ष, पत्नी सूरज, निवासी झब्बारन टोला, थाना सआदतगंज और युवक रंजीत उम्र करीब 30 वर्ष, पुत्र महेश, निवासी झब्बारन टोला, थाना सआदतगंज, अपने आप को सगे भाई-बहन बताते हैं।थाना सआदतगंज पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/21 के तहत गिरफ्तार किया और बरामद गांजा और स्मैक के साथ नियमानुसार हिरासत में लिया। रंजीत का पहले भी आपराधिक इतिहास दर्ज है, जिसमें मु0अ0सं0 103/2025 धारा 115(2), 191(2), 351(2), 352 बीएनएस शामिल है।बरामद सामग्री में अवैध गांजा 780 ग्राम और अवैध स्मैक 11.95 ग्राम शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 245/2025 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस कार्रवाई में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, म0उ0नि0 पूजा तोमर, कांस्टेबल बृजेश कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, म0हे0का0 डाली रस्तोगी और म0का0 डिम्पल की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने इस सफलता को मिशन शक्ति अभियान के तहत महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment