(लखनऊ)देश को कांग्रेस से ही उम्मीद, संविधान को खत्म करने वालों को सत्ता से बाहर करेंगें - अजय राय

  • 18-Oct-23 12:00 AM

लखनऊ 18 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एवं समाजवादी पार्टी से आए पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर परअजय राय जी ने उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया।प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय जनपद गाजीपुर के दिलदार नगर सीट से विधायक रहे हैं, एवं गयादीन अनुरागी हमीरपुर से विधायक रहे हैं और दलित समाज में गहरी पैठ रखते हैं, आगन्तुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की सोच और नीतियों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा, जो 4000 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक, ने देश का मूड बदल दिया है,सभी जाति और धर्म के लोग भाजपा की समाज तोड़ो राज करो की नीति और नीयत से परिचित हो चुके हैं। अजय राय ने कहा कि बंटवारे की राजनीति करने वाले दलों को छोड़कर लोग कांग्रेस में विश्वास जता रहे हैं,उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को जोडऩे में विश्वास करती है, इसीलिए कांग्रेस का कारवाँ लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता प्रण ले चुका है कि संविधान समाप्त करने वालें भाजपा को 2024 में सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकना है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment