(लखनऊ)नगर निगम लखनऊ में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, नागरिकों की 68 शिकायतों का त्वरित निस्तारण

  • 03-Oct-25 12:00 AM

लखनऊ 3 अक्टूबर (आरएनएस )। नगर निगम लखनऊ ने शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025 को त्रिलोकनाथ सभागार, नगर निगम मुख्यालय लालबाग में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित अपर नगर आयुक्त सजरी ललित कुमार, वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती नम्रता सिंह, श्री अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह, श्री विनय कुमार राय तथा समस्त जोनल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।इस समाधान दिवस में कुल 68 शिकायतों की सुनवाई की गई। इसमें जोनवार कर संबंधी 56 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें जोन-1 से 18, जोन-2 से 03, जोन-3 से 06, जोन-4 से 02, जोन-5 से 03, जोन-6 से 14, जोन-7 से 05 और जोन-8 से 05 शिकायतें शामिल थीं। इसके अतिरिक्त जलकल विभाग से 11 और पशु चिकित्सा विभाग से 1 शिकायत दर्ज की गई।कर निर्धारण से जुड़ी शिकायतों का त्रढ्ढस् सर्वेक्षण के आधार पर त्वरित निस्तारण भी किया गया। उल्लेखनीय निस्तारणों में अलीगंज सेक्टर-एम निवासी शिव कुमार शुक्ला का वार्षिक मूल्य ?7257.60 से घटाकर ?3780 किया गया। विकल्प खंड-2, चिनहट निवासी उमाकांत तिवारी का वार्षिक मूल्य ?24570 से ?19688 किया गया। सैनिक नगर, गीता पल्लि निवासी शिव शंकर का वार्षिक मूल्य ?24750 से घटाकर ?13500 किया गया, जबकि दौलतगंज निवासी सुमन कश्यप का ?11520 से ?5400 और वृंदावन कॉलोनी, इब्राहिमपुर निवासी दिनकर वर्मा का ?17298 से ?10379 निर्धारित किया गया।महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निवारण करना है और यह कार्यक्रम जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने का माध्यम भी है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि इस पहल से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है और नागरिकों को अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिलने का भरोसा मिलता है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment