(लखनऊ)नवीन मार्केट मुंशी पुलिया लखनऊ व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, व्यापारी एकता और विकास का लिया संकल्प
- 05-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 5 अक्टूबर (आरएनएस )। राजधानी के नवीन मार्केट मुंशी पुलिया स्थित लखनऊ व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री सुहैल हैदर अल्वी, सतनाम सिंह, अभिषेक सिंह चोहान, हिमांशु भट्ट, यशपाल सिंह, नितिन जैन, नितिन अग्रवाल और गोपाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अमर नाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष: विश्व विजय सिंह, महामंत्री: महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष: आनंद वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: रवि मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष: दिनेश मिश्रा, कानूनी सलाहकार: सरोज शुक्ला और संगठन मंत्री: मोहम्मद रईस शामिल हैं।कार्यकारिणी सदस्यों में शहमीर (शिबू), सुबोध मिश्रा, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह (पप्पू), विवेक बिसेन, अशोक सिंह, जगदीश प्रसाद, महेंद्र यादव, आकाश, राजीव ईये, ताज मोहम्मद, दानिश, चंद्रा, ऋषि कुमार, मोहम्मद रईस, भोला मिश्रा (अशोक), अखिलेश सिंह, जावेद, कुलदीप गुप्ता, अभिजीत ध्रुव और चंद्र तिवारी का नाम शामिल किया गया।शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे व्यापारी समाज की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमर नाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारी समाज देश की आर्थिक रीढ़ है और हमें उस पर गर्व है। संगठन की एकता और सेवा भावना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब व्यापारी संगठित होकर काम करता है, तो आर्थिक विकास की नई राहें खुलती हैं। वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवीन मार्केट मुंशी पुलिया की नई कार्यकारिणी में ऊर्जा और समर्पण दोनों हैं। हमें विश्वास है कि यह टीम व्यापारी हितों के लिए निरंतर कार्य करेगी और संगठन को नई दिशा देगी। कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता और महामंत्री सुहैल हैदर अल्वी ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रत्येक व्यापारी की सक्रिय भागीदारी से एक सशक्त आर्थिक ढांचा तैयार किया जा सकता है। संगठन की मजबूती ही व्यापारी वर्ग के उत्थान का आधार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनीष वर्मा ने कहा कि आज का शपथ ग्रहण समारोह व्यापारी एकता और सहयोग का प्रतीक है। लखनऊ व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हितों और सम्मान की रक्षा के लिए तत्पर रहा है और आगे भी इसी भावना से कार्य करेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कर संगठन को और अधिक मज़बूत बनाना है। हम सभी एकजुट होकर लखनऊ व्यापार मंडल की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। समारोह के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने लखनऊ व्यापार मंडल – व्यापारी एकता, विकास और सम्मान के लिए समर्पित के उद्घोष के साथ एकजुटता और सहयोग की भावना को दोहराया। समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और एकता के वातावरण में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Related Articles
Comments
- No Comments...