(लखनऊ)पशुधन विकास मंत्री ने गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की, सुधार के दिए निर्देश

  • 07-Oct-24 12:00 AM

लखनऊ 7 अक्टूबर(आरएनएस )उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज विधान भवन स्थित कार्यालय में प्रदेश के गौ आश्रय स्थलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पशु चिकित्साधिकारी सप्ताह में दो बार गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण करें, ताकि गोवंश के उत्तम स्वास्थ्य, चिकित्सा और औषधि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। मंत्री ने केयरटेकर को निर्देशित किया कि वे रात्रि में भी गोआश्रय स्थल पर ही रहें और आवश्यक कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करें। साथ ही, नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से चारा, भूसा, पानी, प्रकाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।पशुधन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी निराश्रित गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अवस्थापन संबंधी कार्य फरवरी 2025 तक पूर्ण किए जाएं। चरागाह भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए, बहुवर्षीय और मौसमी चारे की व्यवस्था मनरेगा के तहत सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।बैठक में प्रमुख सचिव के. रविंद्र नायक ने मंत्री को विभागीय योजनाओं की स्थिति से अवगत कराते हुए आश्वासन दिया कि दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. पी.एन. सिंह, अपर निदेशक डॉ. जयकेश कुमार पाण्डेय, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment