(लखनऊ)प्रखर श्रीवास्तव को मिली दोहरी जि़म्मेदारी, आम आदमी पार्टी ने बनाया विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष
- 04-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 4 अप्रैल (आरएनएस )। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में सक्रियता दिखाते हुए प्रखर श्रीवास्तव को विधि प्रकोष्ठ (लीगल सेल) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद नव्व संजय सिंह ने यह घोषणा की। प्रखर श्रीवास्तव को हाल ही में प्रदेश प्रवक्ता की जि़म्मेदारी भी दी गई थी, और अब उन्हें पार्टी के विधिक मोर्चे की कमान भी सौंपी गई है।प्रखर श्रीवास्तव पार्टी के आंदोलनकाल से ही सक्रिय सदस्य रहे हैं और समय-समय पर कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। शुरुआत में उन्हें लखनऊ यूथ विंग का नगर उपाध्यक्ष बनाया गया, फिर लखनऊ मंडल यूथ अध्यक्ष, 2022 में लखनऊ मध्य विधानसभा अध्यक्ष और 2023 में नगर निकाय चुनावों के दौरान लखनऊ जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।2024 में प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद अब 2025 में उन्हें विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नई भूमिका को लेकर प्रखर ने कहा कि वे प्रदेश के अधिवक्ताओं की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे और आम आदमी पार्टी के लीगल सेल को एक प्रभावी मंच के रूप में स्थापित करेंगे।पार्टी का मानना है कि प्रखर श्रीवास्तव जैसे अनुभवी और जमीनी नेता के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ जनहित से जुड़े मामलों में पार्टी की भागीदारी को और सशक्त बनाएगा। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में सामाजिक, संवैधानिक और कानूनी मुद्दों पर प्रभावी हस्तक्षेप के लिए प्रतिबद्ध है, और यह नियुक्ति उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Related Articles
Comments
- No Comments...