(लखनऊ)प्रदेश में अब तक 45599.84 मीट्रिक टन हुई धान की खरीद
- 27-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 27 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में सीधे खरीद करते हुए, विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 45599.84 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 7336 किसानों को लाभान्वित किया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 7531.53 मीट्रिक टन खरीद हुई है। किसानों की सुविधा के दृष्टिगत स्थायी धान क्रय केन्द्र व स्थल बनाये जाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। खरीद से सम्बन्धित शिकायतें और सुझाव का पंजीकरण टोल फ्री नं0-1800-1800-150 पर दर्ज करायी जा सकती है।
Related Articles
Comments
- No Comments...