(लखनऊ)प्रदेश में 16 नवीन गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु 12 करोड़ 80 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

  • 26-Jul-24 12:00 AM

लखनऊ 26 जुलाई (आरएनएस) उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए 16 नवीन गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु 12 करोड़ 80 लाख रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। इसके तहत जनपद प्रयागराज में 02. मथुरा, बुलन्दशहर चित्रकूट में एक-एक, शाहजहांपुर में 06 तथा हरदोई जनपद में 5 गोसंरक्षण केन्द्रों का निर्माण किया जायेगा। प्रत्येक केन्द्र हेतु 80 लाख रूपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। शासनादेश में कहा गया है कि गो संरक्षण केन्द्रों हेतु निर्गत की गयी धनराशियों के नियम संगत व्यय, व्यय विवरण/उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा भौतिक प्रगति तथा गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने का दायित्व निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग का होगा। शासनादेश के अनुसार प्रयागराज के ग्राम सोनबरसा, तहसील बारा, ग्राम रेरा तहसील बारा, मथुरा के ग्राम मगोरा, तहसील गोवर्धन, बुलंदशहर के ग्राम मोहम्मदपुर खुर्द तहसील, डिबाई, चित्रकूट के ग्राम खरसेड़ा तहसील कर्मी, शाहजहांपुर के ग्राम आजमाबाद तहसील तिलहर, ग्राम फाजिलपुर तहसील सदर, ग्राम पैलानी उत्तर तहसील कलान, ग्राम सिकंदरपुर कला वहसील सदर, ग्राम नवादा दरोयस्त तहसील तिलहर, ग्राम पाता तहसील पुवाया, हरदोई जनपद के ग्राम खेरवा, ग्राम शिरोमन नगर, सगेधा भऊ, पिपरा तथा ग्राम भट्टपुर में गो संरक्षण केन्द्रों की स्थापना की जायेगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment