(लखनऊ)बागपत और मुजफ्फरनगर के कई जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

  • 08-Oct-25 12:00 AM

लखनऊ 8 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आज एक विशेष सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद बागपत और मुजफ्फरनगर के कई निर्वाचित और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइंट प्रभारी नितिन शर्मा उपस्थित रहे। बागपत के नगर पंचायत रटोल के निर्वाचित एवं नामांकित सभासद मास्टर जी महबूब, आमिर तोमर, नौशाद भाई, उबैदुल्लाह, वाहिद भाई, खालिद चौहान, जीमल भाई, निजारत तोमर सहित पूर्व पार्षद प्रत्याशी जावेद, खालिद, इंतजार और ब्रजपाल कश्यप ने पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस का झंडा थामा।इसके साथ ही मुजफ्फरनगर से आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अकील राणा, युवा विंग के जिला उपाध्यक्ष अजान राणा, महताब राणा, नगर अध्यक्ष जस करण सिंह, नगर उपाध्यक्ष अजय भारद्धाज, महासचिव वारिस राणा और शेखर जोशी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर और सदस्यता कार्ड प्रदान कर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनहित और लोकतंत्र की लड़ाई के प्रति विश्वास के कारण ही अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता आज कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश में वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा समाज में नफरत और विघटन की राजनीति की जा रही है। दलित, शोषित और पिछड़े वर्गों के लोग लगातार अन्याय का शिकार हो रहे हैं और समुदायों को लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस गरीब, किसान, नौजवान, महिला, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।अजय राय ने उम्मीद जताई कि नए सदस्य कांग्रेस की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और अपने-अपने जनपदों में पार्टी और राहुल गांधी का संदेश व्यापक रूप से पहुँचाने का कार्य करेंगे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment