(लखनऊ)भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, अधिकारी और नेता मिलकर लूट रहे प्रदेश: अखिलेश यादव

  • 05-Oct-25 12:00 AM

लखनऊ 5 अक्टूबर (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पूरे सरकारी तंत्र को भ्रष्टाचार में डुबो दिया है। भाजपा के नेता और अधिकारी मिलकर प्रदेश को लूटने में लगे हैं। सरकारी बजट का बंदरबांट हो रहा है और जनता के धन का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में प्रशासनिक नियंत्रण पूरी तरह समाप्त हो चुका है और बेईमानी, लूट व भ्रष्टाचार ही सरकार की कार्यसंस्कृति बन गई है।अखिलेश यादव ने कहा कि जीएसटी विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार ने भाजपा सरकार की सच्चाई को उजागर कर दिया है। इन अधिकारियों ने सैकड़ों करोड़ की काली कमाई कर बड़े पैमाने पर नामी-बेनामी संपत्तियों और जमीनों की खरीद-फरोख्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लूट सरकार की मिलीभगत से हो रही है और ऐसे अनेक उदाहरण प्रदेश के हर जिले में देखने को मिल रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और समर्थक अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में अवैध जमीन खरीद-बिक्री के धंधे में शामिल हैं। रजिस्ट्रियां कराने के कुछ ही घंटों में करोड़ों का मुनाफा कमाने वाले सभी लोग भाजपा समर्थक हैं। भाजपा राज में जमीनों से लेकर निर्माण कार्यों तक में भारी घोटाले हो रहे हैं।सपा अध्यक्ष ने कहा कि अवैध खनन, गरीबों और सरकारी जमीनों पर कब्जा, जानवरों का अवैध व्यापार और निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी—यह सब भाजपा सरकार की पहचान बन चुके हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जल जीवन मिशन जैसी जनकल्याणकारी योजना भी लूट की योजना में बदल चुकी है। कई जिलों में पानी की टंकियां और पाइपलाइनें निर्माण के तुरंत बाद फट गईं। सड़कों के गड्ढामुक्त अभियान में भी करोड़ों का घोटाला हुआ, सड़कों का निर्माण होते ही वे टूटने लगीं।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से प्रदेश की जनता अब त्रस्त हो चुकी है। जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सत्ता में है, तब तक जनता को भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार से मुक्ति नहीं मिल सकती। भाजपा सरकार के जाने के बाद ही प्रदेश में ईमानदार और विकासमुखी शासन की शुरुआत होगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment