(लखनऊ)महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा दौरे पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति पर कांग्रेस का तीखा हमला

  • 26-Sep-25 12:00 AM

मथुरा,लखनऊ 26 सितंबर (आरएनएस ) । भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति, महामहिम द्रौपदी मुर्मू के मथुरा दौरे के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की अनुपस्थिति ने राजनीतिक चर्चा को तेज कर दिया है। इस घटना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कड़ा विरोध जताया और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं का अपमान बताया।अजय राय ने कहा कि यह केवल औपचारिकताओं का उल्लंघन नहीं है, बल्कि देश की राष्ट्रपति के सम्मान का भी अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब सत्ताधारी भाजपा ने महामहिम राष्ट्रपति का अनादर किया हो। राय ने उदाहरण देते हुए बताया कि नई संसद के उद्घाटन समारोह में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी राष्ट्रपति की उपस्थिति नहीं रही।कांग्रेस नेता ने कहा कि यह घटनाएं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की मानसिकता को दर्शाती हैं, जिसमें महिलाओं और दलितों के प्रति संवेदनशीलता का अभाव है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने सत्ता का केंद्रीकरण कर देश में एक अघोषित आपातकाल जैसा माहौल बना दिया है। हालात इतने गंभीर हैं कि महामहिम राष्ट्रपति के सम्मान की भी रक्षा नहीं हो पा रही है, और प्रतिदिन लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। विपक्ष इसे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी के तौर पर देख रहा है और इसे गंभीर चिंता का विषय मान रहा है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment