(लखनऊ)महिला कल्याण विभाग की चार योजनाओं के लिए 38.50 लाख रुपये की मंजूरी

  • 21-Oct-24 12:00 AM

लखनऊ 21 अक्टूबर (आरएनएस ) प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित चार योजनाओं के लिए 38.50 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। यह मंजूरी कुल 112 लाख रुपये के प्राविधान के तहत प्रथम छमाही के लिए दी गई है।यह धनराशि निदेशक, महिला कल्याण के निवर्तन पर रखी गई है और शासनादेश की प्रति निदेशक, महिला कल्याण को प्रेषित कर दी गई है।मंजूर की गई धनराशि का उपयोग दहेज प्रथा से पीडि़त महिलाओं की सहायता, दहेज प्रथा से उत्पीडि़त महिलाओं को कानूनी सहायता, विधवाओं से विवाह करने पर दंपत्ति पुरस्कार और निराश्रित महिलाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु अनुदान योजना में किया जाएगा।इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों को रोकना और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करना है। सरकार ने इस कदम को महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment