(लखनऊ)मिशन शक्ति 5.0 अभियान में गुमशुदा मानसिक विक्षिप्त बालिका को सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द

  • 05-Oct-25 12:00 AM

लखनऊ 5 अक्टूबर(आरएनएस )। थाना अलीगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एक गुमशुदा मानसिक विक्षिप्त बालिका को सकुशल उसके परिजनों को सौंपा गया। बालिका अर्ध-विक्षिप्त अवस्था में मिली थी और केवल अपना नाम बता पा रही थी।जानकारी के अनुसार, 05 अक्टूबर 2025 को नगर निगम तिराहे के पास बालिका को देखा गया। मिशन शक्ति टीम ने अथक प्रयास के बाद उसके परिजनों का पता लगाकर बालिका को सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द किया। इस सफलता पर परिवार ने मिशन शक्ति टीम और लखनऊ पुलिस का धन्यवाद किया।इस अभियान का संचालन पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर किया गया। पुलिस उपायुक्त उत्तरी के कुशल पर्यवेक्षण में, अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी और सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के मार्गदर्शन में थाना अलीगंज की टीम ने बालिका को ढूंढकर परिवार तक पहुंचाया।थाना अलीगंज की मिशन शक्ति टीम में म0उ0नि0 प्रगति सिंह, म0का0 पुनीता और म0का0 दीक्षा शामिल थे। उनके समर्पण और प्रयासों की वजह से यह अभियान सफल हो सका। यह कार्रवाई मिशन शक्ति फेज 5.0 की एक सराहनीय उपलब्धि मानी जा रही है, जिसने समाज में सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूती प्रदान की है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment