(लखनऊ)मिशन शक्ति 5.0 के तहत जानकीपुरम के कृष्णा कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया गया जागरूक
- 09-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 9 अक्टूबर (आरएनएस )। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को थाना जानकीपुरम क्षेत्र स्थित कृष्णा कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रिंसिपल महेन्द्र कुमार साचान के सहयोग से किया गया, जिसमें महिला उपनिरीक्षक सृष्टि वर्मा और महिला आरक्षी प्रियंका कुमारी (थाना जानकीपुरम, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ) ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं, कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।छात्राओं को अपने अधिकारों और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ-साथ महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, सिटीजन कॉल सेंटर 1076, अग्निशमन 101, एम्बुलेंस 102, आपातकालीन सेवा 108, इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम 112 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें यूपी-100 (यूपी कोप) की सेवाओं से भी अवगत कराया गया।पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को गुड टचÓ और बैड टचÓ की पहचान करने की जानकारी दी तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में वे निडर होकर तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।मिशन शक्ति 5.0 अभियान सामुदायिक पुलिसिंग के साथ सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के सिद्धांतों पर आधारित है। यह केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में अब तक 54 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जहाँ नियुक्त अधिकारी महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं।इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को न केवल अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी मिली, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को भी सशक्त किया गया। मिशन शक्ति की यह पहल महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक, सक्षम और सुरक्षित नागरिक बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रही है।
Related Articles
Comments
- No Comments...