(लखनऊ)रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के अंतर्गत आउट सोर्सिंग सेवाओं हेतु भुगतान के लिए 30 लाख रूपये मंजूर
- 04-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 4 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रदश्ेा सरकार ने महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के अंतर्गत आउट सोर्सिंग सेवाओं हेतु भुगतान के लिए 30 लाख रूपये मंजूर किये हैं। यह धनराशि वर्तमान विश्रीय वर्ष 2024-25 में राजस्व पक्ष में मंजूर की गयी है। यह धनराशि इस योजना के लिए प्राविधानिक सम्पूर्ण धनराशि 30 लाख रूपये के सापेक्ष मंजूर की गयी है। मंजूर की गई धनराशि निदेशक, महिला कल्याण को उपलब्ध करा दी गयी है। साथ ही इस संबंध में जारी शासनादेश की प्रति निदेशक, महिला कल्याण को प्रेषित कर दी गयी है।शासनादेश के अनुसार निदेशक, महिला कल्याण द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इस योजना के लिए मंजूर की गयी धनराशि की पुनरावृश्रि न हो। यह धनराशि केवल इस योजना पर ही व्यय की जायेगी। इस योजना के अतंर्गत जनपदों को धनराशि आवंटित करने से पूर्व यह भलीभांति सुनिश्चित कर लिया जायेगा कि इस हेतु आंवटित धनराशि जनपद स्तर पर नियमानुसार पूर्ण रूप से व्यय कर ली गयी है।
Related Articles
Comments
- No Comments...

