(लखनऊ)लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में मिशन शक्ति अभियान के तहत बाल कल्याण अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • 27-Sep-25 12:00 AM

लखनऊ,27 सितंबर (आरएनएस)। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के छठवें दिन संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कार्यालय डालीगंज के संगोष्ठी सदन में समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिक थाने के पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश कुमार दीक्षित, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध सौम्या पांडेय और यूनिसेफ प्रतिनिधि रिजवाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 70 पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त अधिकारियों को पीडि़त महिलाओं को तत्काल कानूनी, चिकित्सकीय और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने के तरीकों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं एवं प्रक्रियाओं में उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने की जानकारी दी गई।मिशन शक्ति 5.0 के तहत लखनऊ कमिश्नरेट में कुल 54 थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक निरीक्षक, एक अतिरिक्त निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक और एक महिला उपनिरीक्षक की नियुक्ति की गई है। थाने पर आने वाली महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य है।अधिकारियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी की भूमिका और जिम्मेदारी के महत्व से अवगत कराया गया। उन्हें प्रशिक्षित किया गया कि मिशन शक्ति केंद्र की मानक संचालन प्रक्रिया के तहत बच्चों—दोनों लिंग के—को 360 डिग्री संरक्षण, रोकथाम और पुनर्स्थापन की सुविधा सुनिश्चित की जाए।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य न केवल महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाना है, बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य और समाज की मजबूती को भी सुनिश्चित करना है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment