(लखनऊ)लालबाग गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को थाना कैसरबाग परिसर में मिशन शक्ति से कराया गया जागरूक
- 27-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ,27 सितंबर (आरएनएस)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को थाना कैसरबाग परिसर में लालबाग गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को आमंत्रित कर महिला शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त धनंजय सिंह कुशवाहा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग रत्नेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कैसरबाग अंजनी कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शालिनी देवी, उपनिरीक्षक पीर मोहम्मद, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल कुमार नैन और चाइना बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेश चंदेल उपस्थित रहे। कॉलेज की प्रधानाचार्य, अध्यापिका फरहा खान व दुर्गेश गौर के साथ छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, महिला संबंधी रजिस्टर और थानों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि महिला संबंधी अपराधों की त्वरित सुनवाई और समाधान के लिए लखनऊ कमिश्नरेट के 54 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां एक निरीक्षक, एक अतिरिक्त निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक और एक महिला उपनिरीक्षक को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है।अधिकारियों ने छात्राओं को महिला अपराधों से बचाव, साइबर सुरक्षा, शासन की योजनाओं और महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें जागरूक किया गया कि किसी भी संकट की स्थिति में वे बिना हिचक 1090, 1098, 1076, 1930, 101, 112 और 108 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। साथ ही बताया गया कि जरूरत पडऩे पर मैसेज भेजकर भी मदद ली जा सकती है।कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रश्न भी पूछे। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि नारी सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है और किसी भी समस्या की स्थिति में छात्राओं को पूरी मदद दी जाएगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...