(लखनऊ)वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कुकरैल नदी के तट पर पेड़ बचाओ अभियान का शुभारंभ किया

  • 08-Oct-24 12:00 AM

लखनऊ 8 अक्टूबर (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने आज कुकरैल नदी के तट पर स्थित सौमित्र वन में पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सौमित्र वन में रोपित वृक्षों का अवलोकन भी किया।वन मंत्री ने बताया कि यह अभियान 03 अक्टूबर से 14 जनवरी तक चलेगा, जिसके तहत वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत रोपित वृक्षों की देखभाल एवं सुरक्षा का कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में लगाए गए पेड़ों का विशेष ध्यान रखा जाए, क्योंकि ये पेड़ माँ के नाम से लगाए गए हैं और माँ से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है।उन्होंने कहा, मैं स्वयं जनपदों का भ्रमण करूंगा और रोपित पौधों की स्थिति का निरीक्षण करूंगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. सक्सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में रोपित प्रत्येक वृक्ष की सुरक्षा हमारा प्रमुख दायित्व है।उन्होंने अन्य सहयोगी विभागों को भी पेड़ बचाओ अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया और कहा कि उन्हें पेड़ों की सिंचाई और सुरक्षा का दायित्व निभाना होगा। अंत में, उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया कि जो लोग पेड़ लगाए हैं, वे उनकी देखभाल अवश्य करें।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment