(लखनऊ)समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बड़े नेता, अखिलेश यादव ने पार्टी को मजबूती देने की जताई उम्मीद
- 25-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 25 सितंबर (आरएनएस ): समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए आज कई प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। शोहरतगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, गौतमबुद्धनगर-नोएडा के किसान नेता सुधीर चौहान, खजनी विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी विद्या सागर और बसपा के गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गोरखपुर मंडल के पूर्व कोआर्डिनेटर लालजी भारती ने अपने-अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने इन नेताओं का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नोएडा और आसपास किसानों की लड़ाई लडऩे वालों के शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा और पार्टी का पीडीए परिवार मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है, और इसमें सफलता मिलेगी।पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह शोहरतगढ़ से अपना दल के चुनाव निशान से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, विद्या सागर और लालजी भारती बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। विद्या सागर 2022 में खजनी विधानसभा से बसपा के उम्मीदवार रहे थे, जबकि लालजी भारती बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और गोरखपुर मंडल के पूर्व कोआर्डिनेटर रह चुके हैं।गौतम बुद्ध नगर के भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर अखिलेश यादव को पद्मश्री स्व0 गिरिराज किशोर की पुस्तक पहला गिरमिटियाÓ उनकी पुत्री शिवा सिंह ने भेंट की। उनके बेटे तन्मय ने बताया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के 75 हजार रुपये के आर्थिक सहयोग से इस पुस्तक का लेखन और प्रकाशन संभव हो सका। अखिलेश यादव ने इसे पढऩे और अनुसरण करने योग्य बताते हुए गिरिराज किशोर के समाजवादी दृष्टिकोण की सराहना की। इसके अलावा श्री हेमंत राजपूत ने महारानी अवंती बाई के जीवन पर खंडकाव्य मेंहदी में तलवारÓ भेंट किया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, नेता विपक्ष विधानसभा माता प्रसाद पांडेय, सांसद लालजी वर्मा, राम प्रसाद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायक राहुल लोधी, राम शंकर लोधी, पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा, जफर अमीन डक्कू समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।इस अवसर ने साफ संदेश दिया कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और किसानों के अधिकारों के मुद्दे पर अपने गठबंधन और प्रभाव को और मजबूत करती रहेगी, जबकि पार्टी में शामिल हुए नए नेता इसके संगठनिक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Related Articles
Comments
- No Comments...