(लखनऊ)सांसद संजय सिंह की जान को खतरा : महेंद्र सिंह
- 12-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ 12 अक्टूबर (आरएनएस) । आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिह ने कहा कि मोदी सरकार से सांसद संजय सिंह की जान को खतरा है। ईडी पूछताछ के दौरान उनका एनकाउंटर कराने की फिराक में है। श्री सिंह ने कहा अदालत कि बिना अनुमति के कस्टडी के दौरान श्वष्ठ के अधिकारी रात 10:30 बजे सांसद संजय सिंह को अचानक अज्ञात स्थान ले जाने लगे इसका जब सांसद संजय सिंह ने विरोध किया और अधिकारियों से पूछा किसके आदेश से श्वष्ठ मुख्यालय से बाहर लेकर जा रहे हो तो अधिकारियों ने जवाब दिया कि ऊपर से आदेश है. इस बात की पुष्टि स्वयं सांसद संजय सिंह ने कोर्ट में पेश होने के दौरान की। ईडी लगातार सरकार के इशारे पर काम कर रही है.पूछताछ के इतने दिनों में भी संजय सिंह के घर पर न तो तलाशी के दौरान कुछ मिला और न ही उनके फोन से। लेकिन सरकार 2024 के चुनाव के चलते घबरायी हुई है और उप्र में आम आदमी पार्टी के बढ़ते ग्राफ और संजय सिंह के सवालों के हमलों के चलते भाजपा ने उन पर शिकंजा कसा है। महेंद्र सिंह ने कहा कि लेकिन इतने दबाव के बावजूद संजय सिंह झुके नहीं हैं, उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी की यातना का पैमाना देखना चाहते हैं। महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार लाख दबाव बना ले लेकिन न आप नेता झुके हैं और न ही पार्टी के कार्यकताह पीछे हटने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ता सरकार के खिलाफ संजय सिंह की आवाज बनकर बुलंद करते रहेंगे। जब तक संजय सिंह की रिहाई नहीं होती तब तक आप के कार्यकताह आंदोलित रहेंगे।
Related Articles
Comments
- No Comments...