(लखनऊ)स्वच्छता में लखनऊ ने मारी बाज़ी, प्रदेश में प्रथम स्थान
- 04-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
स्वच्छता जन भागीदारी 2024 में लखनऊ नगर निगम को मिला गौरवपूर्ण सम्मानलखनऊ 4 अप्रैल (आरएनएस )। स्वच्छता के क्षेत्र में लखनऊ नगर निगम ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए स्वच्छता जन भागीदारी 2024 में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलक्ष्य में गोमतीनगर विस्तार स्थित नगरीय निकाय निदेशालय के स्वाति सभागार में आयोजित समारोह में लखनऊ नगर निगम को सम्मानित किया गया। यह समारोह डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ष्ठष्टष्टष्ट) की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित किया गया था।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा रहे, जिन्होंने लखनऊ नगर निगम की टीम को यह पुरस्कार सौंपा। नगर निगम को यह पुरस्कार ष्ठष्टष्टष्ट की प्रभावी मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 1533 पर त्वरित प्रतिक्रिया और नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रदान किया गया है। इस सफलता में पशु पालन अधिकारी एवं ष्ठष्टष्टष्ट प्रभारी डॉ. अभिनव वर्मा और टीम लीडर सुबोध सिंह की विशेष भूमिका रही।इस समारोह में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव एवं निदेशक नव्व अनुज कुमार झा, एडिशनल डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन नव्व ऋतु सुहास, नगर आयुक्त नव्व इंद्रजीत सिंह, चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर नव्व अशोक सिंह, डॉ. अभिनव वर्मा सहित नगर निगम के कई अधिकारी उपस्थित रहे। नगर विकास मंत्री नव्व ए.के. शर्मा ने लखनऊ नगर निगम को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार नगर निगम की प्रतिबद्धता, प्रशासनिक दक्षता और जनता की भागीदारी का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लखनऊ आगे भी स्वच्छता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता रहेगा।लखनऊ नगर निगम की ओर से यह पुरस्कार चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर नव्व अशोक सिंह ने प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त नव्व इंद्रजीत सिंह ने निगम की टीम और लखनऊ की जागरूक जनता को इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि महापौर नव्व सुषमा खर्कवाल के मार्गदर्शन में नगर निगम निरंतर स्वच्छता के उच्च मानक तय कर रहा है।ष्ठष्टष्टष्ट प्रभारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम की 24&7 निगरानी, हेल्पलाइन 1533 पर समयबद्ध समाधान और डिजिटल निगरानी प्रणाली ने सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली में गुणात्मक सुधार किया है। साथ ही, सोशल मीडिया के ज़रिए नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया है।लखनऊ नगर निगम की इस सफलता के पीछे डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने जैसे ठोस प्रयास रहे हैं।नगर निगम को पूर्व वर्षों में भी स्वच्छता और जनकल्याण के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय स्तर के सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें पीएम स्वनिधि योजना के तहत सितंबर 2024 में पटरी दुकानदारों को ऋण वितरण में प्रथम स्थान, जनवरी 2023 में इकाना स्टेडियम को सिंगल यूज़ प्लास्टिक फ्री और जीरो वेस्ट इवेंट बनाने के लिए सम्मान तथा 2022 में स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ नगर निगम के रूप में स्थान शामिल हैं।लखनऊ नगर निगम अब स्मार्ट कूड़ा प्रबंधन, ग्रीन वेस्ट के पुन: उपयोग और जनसहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अपने प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है। यह सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जो लखनऊ को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ शहर बनाने के संकल्प को और मजबूत करता है।
Related Articles
Comments
- No Comments...