(लखनऊ)हुसैनगंज पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी जालसाज अल्ताफ अहमद खान को गिरफ्तार किया

  • 08-Oct-25 12:00 AM

लखनऊ 8 अक्टूबर (आरएनएस ): हुसैनगंज थाना पुलिस और मध्य जोन पुलिस उपायुक्त की सर्विलांस टीम ने 25 हजार रुपये का इनामी वांछित जालसाज अल्ताफ अहमद खान को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (मध्य) के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस आयुक्त (मध्य) तथा सहायक पुलिस आयुक्त (हजरतगंज) के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में की गई।अल्ताफ अहमद खान पर थाना हुसैनगंज में मु0अ0सं0 131/2024 धारा 147, 406, 420, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज था। शिकायतकर्ता मो. यासीन ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने प्लाट, दुकान और जिम दिलाने के नाम पर लगभग 40 लाख रुपये ऑनलाइन, नकद और चेक के माध्यम से प्राप्त किए, लेकिन न तो जमीन दी और न ही राशि वापस की। इसके अलावा, शिकायतकर्ता को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।अभियुक्त लगातार फरार रहा और गिरफ्तारी से बचता रहा। मध्य जोन के पुलिस उपायुक्त ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा, न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था। इसी क्रम में सर्विलांस टीम की मदद से अल्ताफ अहमद खान को दिनांक 08 अक्टूबर, 2025 को दिल्ली के शाहाबाद डेरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के आदेशों का पूरी तरह पालन किया गया।अल्ताफ अहमद खान का आपराधिक इतिहास गंभीर है। उसके खिलाफ पहले भी अन्य थानों में विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें अमीनाबाद थाना और मदेयगंज थाना शामिल हैं। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, उपनिरीक्षक श्रीराम गौतम और सर्विलांस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और अन्य संबंधित थानों से उसकी आपराधिक जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई से हुसैनगंज पुलिस की अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment