(लखनऊ) लखनऊ में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शहीद हेमू कालाणी की कांस्य प्रतिमा का भव्य अनावरण किया
- 04-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
लखनऊ, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। शनिवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित हेमू कालाणी चौक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद हेमू कालाणी की भव्य कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही और पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और हेमू कालाणी अमर रहें के नारों से गूंज उठा। पूर्व में स्प्रिंगडेल चौराहाÓ के नाम से प्रसिद्ध लोकबन्धु चिकित्सालय के निकट इस चौक का सौंदर्यीकरण विधायक निधि से कराया गया है।डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वीरता और बलिदान को नमन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 19 वर्ष की आयु में हेमू कालाणी को फांसी दी गई थी। उन्होंने अंग्रेजों की हथियारों से भरी ट्रेन को बलोचिस्तान पहुँचने से रोकने के लिए पटरी उखाडऩे का साहसिक प्रयास किया और अत्याचारों की असीम यातनाएँ सहते हुए अपने साथियों के नाम नहीं बताए। उनका बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्य का स्मरण कराता है।विधायक ने युवाओं को संदेश दिया कि आज राष्ट्र के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं। सोशल मीडिया, एआई और डीपफेक तकनीक का दुरुपयोग कर जनता को भड़काया जा सकता है, इसलिए युवाओं को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि हर साल देश में 15 लाख इंजीनियर तैयार हो रहे हैं, पर 45त्न युवाओं में रोजगार योग्य स्किल नहीं है। सरकार युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा और सस्ता इंटरनेट उपलब्ध करा रही है, अब युवाओं को स्वयं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाना होगा।डॉ. सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर में सांस्कृतिक और आर्थिक विकास एक साथ हो रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित हो चुकी है, रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा तैयार है, और उदा देवी पासी व अवंती बाई लोधी की प्रतिमाएं शीघ्र स्थापित होंगी। ये प्रतिमाएं केवल धातु नहीं बल्कि हमारे कर्तव्यों की जीवित स्मृतियां हैं।विधायक ने यह भी बताया कि सरोजनीनगर में शहीद हेमू कालाणी प्रतिमा के साथ अशोक लीलैंड ईवी बस फैक्ट्री, लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड, प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प और नए विश्वविद्यालय परिसरों का निर्माण विकास के बहुआयामी स्वरूप को दर्शाता है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन 5-10 मिनट राष्ट्र के बारे में चिंतन करने की अपील की और कहा कि अवैध घुसपैठ, धर्मांतरण और पर्यावरणीय उपेक्षा जैसी चुनौतियों का समाधान स्वयं करना होगा।इस अवसर पर सिंधी समाज के धर्मगुरु संतजादा साई हरीश लाल साहिब और प्रतिमा के मूर्तिकार प्रो. के. सी. बाजपेयी का विधायक ने विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच पर उपस्थित अतिथियों में कौशलेंद्र द्विवेदी, सतीश अतवानी, सौरभ सिंह मोनू, राजन मिश्रा, राजीव बाजपेयी और रमा शंकर त्रिपाठी समेत अनेक समाजसेवी शामिल रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...